लाइव न्यूज़ :

ट्रंप को दोषी ठहराने में नाकामी ने अमेरिकी सीनेट के इतिहास की प्रतिष्ठा धूमिल की: डेमोक्रेटिक पार्टी

By भाषा | Updated: February 14, 2021 11:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,14 फरवरी अमेरिका में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को छह जनवरी को कैपिटल (संसद भवन) में हिंसा भड़काने के आरोपों से बरी करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों की कड़ी आलोचना की और कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को बरी करने के उनके वोट ‘‘अमेरिकी सीनेट के इतिहास की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले वोट के तौर पर याद किए जाएंगे’’।

अमेरिका की सीनेट देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाई और इसी के साथ ट्रंप को शनिवार को बरी कर दिया गया।

ट्रंप के खिलाफ चार दिन चली सुनवाई के बाद 100 सदस्यीय सीनेट ने महाभियोग के पक्ष में 57 मत और इसके विरोध में 43 मत डाले। ट्रंप को दोषी साबित करने के लिए 10 और मतों की आवश्यकता थी।

ट्रंप पर आरोप था कि अमेरिकी कैपिटल में छह जनवरी को उनके समर्थकों ने जो हिंसा की थी, उसे उन्होंने भड़काया था।

रिपब्लिकन पार्टी के सात सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ मतदान किया।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा ,‘‘ छह जनवरी की तारीख अमेरिका के इतिहास में कलंक के रूप में जानी जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराने में नाकामी अमेरिका के इतिहास की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले मतदान के तौर पर जानी जाएगी।’’

प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा जिन रिपब्लिकन सांसदों ने दोषी नहीं ठहराए जाने के पक्ष में मतदान किया, उन्होंने इस वोट के साथ संविधान, देश और अमेरिकी की जनता को छोड़ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सीनेट में आज रिपब्लिकन पार्टी के डरपोक नेताओं के समूह को देखा, जिनके पास स्पष्ट रूप से और कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि वे अपना पद बचाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!