लाइव न्यूज़ :

जिंगतांग बंदरगाह पर फंसे भारतीय पोत पर कोविड-19 के नियमों के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं: चीन

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:57 IST

Open in App

बीजिंग, 10 नवंबर चीन ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया से लाए गए कोयले के साथ एक चीनी बंदरगाह पर पांच महीनों से फंसे भारतीय पोत के नौवहन दल के 23 सदस्यों को कोविड-19 के नियमों की सीमा में रहते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया से कोयला लेकर चीन जा रहा “जग आनंद” नामक पोत जून से चीन के जिंगतांग बंदरगाह पर फंसा हुआ है।

पोत के नौवहन दल के सदस्य तत्काल राहत की मांग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पोत से उतरने की अनुमति नहीं मिली है।

आईटीएफ- एशिया प्रशांत क्षेत्र की ओर से दिए गए वक्तव्य के अनुसार उनकी समस्याओं पर भारतीय राष्ट्रीय नाविक संघ, अंतरराष्ट्रीय परिवहन श्रमजीवी संघ (आईटीएफ) और अंतरराष्ट्रीय सामुद्रिक संघ ने आवाज उठाई है।

पोत पर फंसे भारतीय नाविकों की समस्या पर आईटीएफ द्वारा चिंता जताने पर सवाल पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाताओं से कहा, “बंदरगाहों पर संक्रमण को फैलने से रोकने तथा दल के सदस्यों के पृथक-वास के लिए चीन के नियम स्पष्ट है और इन नियमों के अनुसार हम दल के सदस्यों को सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “किसी विशेष जानकारी के लिए आपको संबंधित चीनी अधिकारियों या स्थानीय सरकार से संपर्क करना चाहिए।”

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर कहा कि भारतीय नौवहन दल के सदस्यों की समस्याओं से हेबेई प्रांत की सरकार को अवगत करा दिया गया है जहां बंदरगाह स्थित है।

उन्होंने कहा कि हेबेई सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पोत ‘बर्थिंग’ के लिए कतार में है और कोविड-19 महामारी से संबंधित कड़े नियमों के चलते नौवहन दल के सदस्यों को बदला नहीं जा सकता।

दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह दल के सदस्यों को किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पोत चाहे तो वहां से जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हेबेई प्रांत की सरकार की प्रतिक्रिया से पोत परिवहन कंपनी को अवगत करा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक