लाइव न्यूज़ :

आंकड़ों में हेराफेरी के आरोपों का सामना कर रही आईएमएफ प्रमुख ने अपने कार्यों का बचाव किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 10:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख ने दावा किया है कि विश्व बैंक में शीर्ष अधिकारी रहने के दौरान आंकड़ों की हेराफेरी में उनकी भूमिका होने का आरोप लगाने वाली खबर में घटनाओं की सटीक जानकारी नहीं दी गई है।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा के एजेंसी के कार्यकारी बोर्ड के सामने पेश होने के एक दिन बाद यह बयान आया है। कार्यकारी बोर्ड इन आरोपों की जांच कर रहा है कि 2018 में विश्व बैंक के कर्मचारियों पर चीन और अन्य देशों की व्यापार-जलवायु रैंकिंग को प्रभावित करने वाली जानकारियों को बदलने के लिए दबाव डाला गया था।

बैंक की "डूइंग बिजनेस" रिपोर्ट में देशों को उनके कर बोझ, नौकरशाही की बाधाओं, नियामक प्रणालियों और अन्य व्यावसायिक स्थितियों का मूल्यांकन करने के बाद रैंक दिया गया था। निवेश आकर्षित करने के लिए सरकारें रिपोर्ट में उच्च रैंकिंग पाने की इच्छुक थीं।

जॉर्जीवा ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा, “मुझे खुशी है कि मुझे अंततः आईएमएफ बोर्ड को डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में अपनी भूमिका समझाने का अवसर मिला।”

इस बयान के अलावा, जॉर्जीवा के वकीलों ने पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में बुधवार को बोर्ड को दिए गए 11-पृष्ठ के बयान को जारी किया। शुक्रवार को इस मामले में बोर्ड की फिर से बैठक होने वाली है।

आईएमएफ में अपने पद से इस्तीफा देने की मांगों के बीच जॉर्जीवा ने इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। उन्होंने 190 देशों के आईएमएफ में शीर्ष पद पर काबिज होने से पहले क्रिस्टीन लेगार्ड की जगह लेकर जनवरी 2017 से सितंबर 2019 तक विश्व बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया। लेगार्ड अब यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख हैं।

आंकड़ों की हेराफेरी के आरोप विलिमरहेल लॉ फर्म द्वारा की गई समीक्षा से सामने आए जिसमें आरोप लगाया गया था कि जॉर्जीवा ने बैंक के अर्थशास्त्रियों पर चीन की रैंकिंग में सुधार करने के लिए दबाव डाला था, जब वह और बैंक के अन्य अधिकारी विश्व बैंक के वित्तपोषण संसाधनों में वृद्धि का समर्थन करने के लिए चीन को मनाने का प्रयास कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला