लाइव न्यूज़ :

"वाइल्ड" की शूटिंग से पहले डर और घबराहट का किया सामना : वीदरस्पून

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:45 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 17 जून हॉलीवुड अभिनेत्री रीज़ वीदरस्पून ने खुलासा किया है कि उनकी 2014 में आई फिल्म ‘वाइल्ड’की शूटिंग से पहले उन्हें बेहद डर लगता था और घबराहट होती थी।

45 वर्षीय अदाकारा ने इस फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशक जीन-मार्क वैली के साथ काम किया था। इस फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा था। यह फिल्म 2012 में लेखक चेरिल स्ट्रायड द्वारा लिखे गए संस्मरण पर आधारित थी। इस संस्मरण में चेरिल ने पैसिफिक क्रेस्ट ट्रेकिंग रूट के आस-पास अपनी 1100 मील लंबी यात्रा का उल्लेख किया है, जिसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

एक पत्रिका को दिए गए साक्षात्कार में वीदरस्पून ने खुलासा किया कि डर और घबराहट से निपटने के लिए उन्होंने सम्मोहन पद्धति का सहारा लिया था। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें बेहद डर और घबराहट हुआ करती थी। दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, ‘‘कई पहलू हैं, जिसके कारण मुझे डर और घबराहट हुआ करती थी। फिल्म में नग्नता, कामुकता और मादक पदार्थ का उपयोग समेत कैमरे के सामने अकेले रहना जैसे कई पहलू थे, जिसके कारण मुझे डर और घबराहट हुआ करती थी।’’

गौरतलब है कि ‘वाइल्ड’ को वैश्विक स्तर पर खूब सराहना मिली थी। इसके लिए वीदरस्पून को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के ऑस्कर पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा