लाइव न्यूज़ :

विश्व के कई हिस्सों में फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम की सेवाएं हुई ठप्प

By भाषा | Updated: October 4, 2021 23:05 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, चार अक्टूबर (एपी) विश्व के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप ने काम करना बंद कर दिया।

कंपनी ने कहा कि उसे इसकी जानकारी है कि ‘‘कुछ लोगों को फेसबुक ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है और वह इसकी सेवा बहाल करने का प्रयास कर रही है।

कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस दिक्कत के लिए कारण क्या हो सकता है, जो भारतीय समयानुसार रात करीब सवा नौ बजे के आसपास शुरू हुई। वेबसाइटों और ऐप में दिक्कत होना सामान्य है, हालांकि वैश्विक स्तर पर ऐसा होना दुर्लभ है। उपयोगकर्ताओं ने कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और यूरोप में फेसबुक का उपयोग नहीं कर पाने की सूचना दी।

फेसबुक एक बड़े संकट से गुजर रहा है, क्योंकि कंपनी के उत्पादों और निर्णयों के नकारात्मक प्रभावों के बारे में आंतरिक शोध को लेकर कंपनी की जागरूकता को उजागर करने वाले ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के लेखों की श्रृंखला की एक सूत्र एवं व्हिसलब्लोअर (भंडाफोड़ करने वाला व्यक्ति) रविवार को ‘‘60 मिनट’’ पर सार्वजनिक हो गई।

फ्रांसेस हौगेन की पहचान रविवार को "60 मिनट्स" साक्षात्कार में उस महिला के रूप में की गई, जिसने गुमनाम रूप से संघीय कानून प्रवर्तन के समक्ष शिकायत दर्ज की थी कि कंपनी के खुद के शोध से पता चलता है कि यह नफरत और गलत सूचनाओं को कैसे बढ़ाती है, जिससे ध्रुवीकरण बढ़ता है और इंस्टाग्राम, विशेष रूप से किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।’’

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के लेखों को "द फेसबुक फाइल्स’’ के तौर पर जाना जाता है। इसने कंपनी की एक ऐसी तस्वीर पेश की है, जो जनता की भलाई के बजाय विकास और अपने स्वयं के हितों पर केंद्रित है। फेसबुक ने शोध को अधिक तवज्जो नहीं देने की कोशिश की।

कंपनी के नीति एवं सार्वजनिक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने शुक्रवार को एक ज्ञापन में फेसबुक कर्मचारियों को लिखा कि ‘‘हाल के वर्षों में सोशल मीडिया का समाज पर बड़ा प्रभाव पड़ा है और फेसबुक अक्सर एक ऐसा मंच होता है जहां इस बहस का अधिकांश हिस्सा सामने आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा