लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, ट्विटर, गूगल, एमेजॉन और एप्पल ने इमरान सरकार को दी चेतावनी, जानिए कारण

By भाषा | Updated: February 29, 2020 20:00 IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार ने सोशल मीडिया गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नए नियमों की घोषणा की है और सभी डिजिटल कंपनियों तथा सोशल मीडिया मंचों को नए नियमों का पालन करने के लिए तीन महीने का वक्त दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट की दिग्गज कंपनियों ने पाकिस्तान में सेवाएं नहीं देने की चेतावनी दी।किसी भी प्रावधान का पालन नहीं होने पर कंपनी को पचास करोड़ रुपए का हर्जाना देना होगा।

इंटरनेट की दिग्गज कंपनियों फेसुबक, गूगल और ट्विटर ने सरकार द्वारा पेश नए सेंसरशिप नियमों के बाद पाकिस्तान में अपनी सेवाएं स्थगित करने की चेतावनी दी है। मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गई है।

दरअसल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार ने सोशल मीडिया गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नए नियमों की घोषणा की है और सभी डिजिटल कंपनियों तथा सोशल मीडिया मंचों को नए नियमों का पालन करने के लिए तीन महीने का वक्त दिया है। नए नियमों के अनुसार सोशल मीडिया कंपनियों को जरूरत पड़ने पर कोई भी जानकारी अथवा आंकड़े निर्दिष्ट जांच एजेंसी को मुहैया कराने पड़ेंगे।

किसी भी प्रावधान का पालन नहीं होने पर कंपनी को पचास करोड़ रुपए का हर्जाना देना होगा। ‘न्यूज इंटरनेशनल’ ने अपनी एक खबर में कहा कि एशिया इंटरनेट कोएलिशन (एआईसी), जिसमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल, एमेजॉन, एप्पल व अन्य दिग्गज कंपनियां शामिल हैं, ने प्रधानमंत्री इमरान खान को 15 फरवरी को पत्र लिखकर सोशल मीडिया के लिए नए नियमों में सुधार की सरकार से अपील की थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नियमों में सुधार नहीं होने की सूरत में कंपनियों ने देश में सेवाएं नहीं देने की चेतावनी दी है। एआईसी ने नए नियमों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नए नियमों को लाने से पहले सरकार ने पक्षकारों को भरोसे में नहीं लिया। इन नए नियमों पर संसद में चर्चा नहीं हुई और इन्हें मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई।

इससे पहले मंगलवार को शिक्षा मंत्री शफकत महमूद ने कहा था कि विधेयक को अभी मंजूरी नहीं दी गई है और इसमें सुधार के लिए बैठकें की जा रही हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानफेसबुकट्विटरगूगलएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना