लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक-ट्विटर पर लगाया पक्षपात का आरोप, 'लोग मुझे फॉलो नहीं कर पा रहे हैं'

By भाषा | Updated: December 19, 2018 08:16 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिका की बड़ी इंटरनेट कंपनियों पर पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाया और दावा किया कि ट्विटर उनके एकाउंट को फॉलो करने की प्रक्रिया को और मुश्किल बना रहा है।

Open in App

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिका की बड़ी इंटरनेट कंपनियों पर पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाया और दावा किया कि ट्विटर उनके एकाउंट को फॉलो करने की प्रक्रिया को और मुश्किल बना रहा है।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘फेसबुक, ट्विटर और गूगल डेमोक्रेट की इतनी तरफदारी करते हैं जो हास्यास्पद है।’’ 

उन्होंने कहा कि ट्विटर ने तो लोगों के लिए मेरे हैंडल को फॉलो करने को मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कई नाम हटा दिये हैं और बढ़ोतरी की रफ्तार तथा स्तर को बहुत कम कर दिया है।

ट्रंप नियमित रूप से सोशल मीडिया के आलोचक रहे हैं और ट्विटर पर एक और हमले में उनकी यह निंदा सामने आई। अक्टूबर में भी उन्होंने इस तरह की आलोचना की थी।

इंटरनेट कंपनियां राजनीतिक पूर्वाग्रह रखने के आरोपों को लगातार खारिज करती रही हैं। ट्विटर ने एक बयान में कहा कि वह ऐसे खातों को हटाने के लिए काम कर रहे हैं जो उपयोगकर्ता की सच्ची पहचान को छिपाते हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपट्विटरफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल