लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के चैटबॉट पर रोक लगाई, इस कारण उठाया गया कदम

By भाषा | Updated: September 12, 2019 18:49 IST

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने टाइम्स ऑफ इस्राइल से कहा कि बॉट को अस्थायी रूप से 24 घंटे के लिए निलंबित किया गया है और कंपनी की नीतियों का भविष्य में किसी भी तरह से उल्लंघन के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने ‘‘नफरत भरे भाषण पर नीतियों’’ का उल्लंघन करने के लिए बृहस्पतिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक चैटबॉट पर रोक लगा दी।उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश प्रसारित हुआ कि अरब इजराइल के नेता ‘‘हम सबको मिटा देना चाहते हैं’’ जिसके बाद उनका चैटबॉट बंद कर दिया गया।

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने ‘‘नफरत भरे भाषण पर नीतियों’’ का उल्लंघन करने के लिए बृहस्पतिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक चैटबॉट पर रोक लगा दी। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश प्रसारित हुआ कि अरब इजराइल के नेता ‘‘हम सबको मिटा देना चाहते हैं’’ जिसके बाद उनका चैटबॉट बंद कर दिया गया।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने टाइम्स ऑफ इजराइल से कहा कि बॉट को अस्थायी रूप से 24 घंटे के लिए निलंबित किया गया है और कंपनी की नीतियों का भविष्य में किसी भी तरह से उल्लंघन के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लिकुड के प्रचार बॉट की गतिविधियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद हमने पाया कि हमारे नफरत भरे भाषण को लेकर तय की गई नीति का उल्लंघन हुआ है। हमने पाया कि बॉट ऐसे वक्त में प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है जब लोगों से संपर्क की अनुमति होती है। परिणामस्वरूप हमने बॉट को अस्थायी रूप से 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। अगर फिर कोई उल्लंघन हुआ तो हम उपयुक्त कार्रवाई जारी रखेंगे।’’

अरब के सांसद अयमान ओदेह ने बॉट के खिलाफ शिकायत की थी। वह अरब ज्वाइंट लिस्ट पार्टी का नेतृत्व करते हैं। ओदेह ने सोशल मीडिया कंपनी के निर्णय का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कल हमने सीधे फेसबुक का रूख किया था और मांग की कि वे नेतन्याहू के खतरनाक भड़काऊ भाषण को प्लेटफॉर्म देना बंद करें और आज हम परिणाम देख रहे हैं।’’ 

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजराइल-अमेरिका-ईरानः इस जंग से शायद कोई अछूता नहीं बचेगा

विश्वइजराइल ‘लिटिल इंडिया’ शहर डिमोना, महाराष्ट्र से क्या संबंध?, ईरान की बमबारी, 47 लोग घायल, 31 लोग को छर्र

विश्वIran-Israel war: इजरायल सिटी 'डिमोना' और 'अराद' पर हमला, 100 से अधिक लोग घायल, नेतन्याहू ने तेहरान पर हर मोर्चे पर हमला करने की कसम खाई?

विश्वईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और गुलामरेजा सुलेमानी के बाद खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को मार गिराया?, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा-‘पंच कार्ड’ से 3 नाम मिटाए?

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा