लाइव न्यूज़ :

फेसबुक का ऑस्ट्रेलिया में बड़ा फैसला, सरकार से तकरार के बीच पेज पर न्यूज दिखाने और शेयर करने पर लगाई रोक

By भाषा | Updated: February 18, 2021 13:18 IST

फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज दिखाने के लिए पैसे देने के प्रस्तावित कानून पर जारी सरकार से टकराव के बीच सोशल मीडिया पेज पर न्यूज देखने और शेयर करने पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे ऑस्‍ट्रेलिया में फेसबुक ने समाचार वेबसाइटों की खबरें पेज पर दिखाने पर रोक लगाईऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता ऑस्ट्रेलिया की या अंतरराष्ट्रीय खबर भी पेज देख या उसे साझा नहीं कर पाएंगेफेसबुक के इस बैन की चपेट में मौसम, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और अन्य महत्वपूर्ण पेज भी

कैनबरा, 18 फरवरी (एपी): फेसबुक ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने ऑस्ट्रेलिया में समाचार देने के बदले भुगतान करने के प्रस्तावित कानूनों के मद्देनजर ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए अपने मंच पर समाचार देखने या साझा करने की सेवा बंद कर दी है।

अमेरिकी कम्पनी ने एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशक फेसबुक पर समाचार सामग्री प्रकाशित कर सकते हैं, लेकिन उनके ‘लिंक’ और ‘पोस्ट’ ऑस्ट्रेलिया के लोग न तो देख पाएंगे और न ही उसे साझा कर पाएगें।

बयान के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता ऑस्ट्रेलिया की या अंतरराष्ट्रीय खबर भी साझा नहीं कर पाएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के बाहर के लोग भी ऑस्ट्रेलिया की कोई खबर साझा नहीं कर पाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने हमारे सामने कठोर विकल्प रखे: फेसबुक

फेसबुक के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक विलियम ईस्टन ने कहा, ‘‘प्रस्तावित कानून ने मूलरूप से हमारे मंच और प्रकाशकों के बीच संबंध को समझने में गलती की है, जो इसका इस्तेमाल खबरों को साझा करने के लिए करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसने हमारे पास सामने कठोर विकल्प ही छोड़ा, या तो उस कानून का पालन करें जो इस संबंध की वास्तविकता की अनदेखी करता है या ऑस्ट्रेलिया में अपनी सेवाओं में समाचार सामग्री न दिखाएं। भारी मन के साथ हम दूसरा विकल्प चुन रहे हैं।’’

इस विधेयक को तैयार करने में भूमिका निभाने वाले मंत्रियों में से एक जोश फ्राइडनबर्ग ने एक दिन पहले ही कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया कंपनी के साथ फेसबुक और गूगल के ‘‘महत्वपूर्ण कारोबारी समझौता’ के करीब पहुंच गए हैं।

फेसबुक के कदम के बाद आगे क्या है रास्ता

फ्राइडनबर्ग ने सप्ताहांत में फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग, अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इसकी अनुषंगी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई से इस विषय पर चर्चा के बाद कहा था कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि मंच ‘‘व्यावसायिक समझौते करने चाहते हैं।’’

फ्राइडनबर्ग ने कहा कि फेसबुक के ऑस्ट्रेलियाई समाचार पर रोक लगाने के बाद उनकी जुकरबर्ग के साथ ‘‘सकारात्मक बातचीत’’ हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :फेसबुकऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला