लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रकाशकों के साथ किया भुगतान समझौता

By भाषा | Updated: February 26, 2021 09:37 IST

Open in App

कैनबरा, 26 फरवरी (एपी) फेसबुक ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रकाशकों के साथ प्रारंभिक समझौता होने की घोषणा की। इससे ठीक एक दिन पहले देश की संसद ने वह कानून पारित कर दिया कि डिजिटल कंपनियों को खबरें दिखाने के एवज में भुगतान करना होगा।

फेसबुक ने कहा कि तीन स्वतंत्र समाचार संस्थानों ‘प्राइवेट मीडिया’, ‘स्वाट्ज मीडिया’ और ‘सोलस्टिक मीडिया’ के साथ आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

फेसबुक ने एक बयान में कहा कि व्याणिज्यिक समझौते के संदर्भ में अगले 60 दिनों में पूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘ये समझौते श्रेष्ठ पत्रकारिता की नई इबारत पेश करेंगे। इनमें से कुछ पहले की विषयवस्तु के लिए भुगतान भी शामिल हैं।’’

‘स्वाट्ज मीडिया’ की मुख्य कार्यकारी रेबेका कोस्टैलो ने कहा कि यह समझौता उनकी कंपनी को स्वतंत्र पत्रकारिता को जारी रखने में मदद करेगी।

कोस्टैलो ने फेसबुक बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई प्रेस में बहुलतावादी आवाजों की आज जितनी जरूरत है, उतनी कभी नहीं रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल