लाइव न्यूज़ :

‘फेसबुक पेपर्स’ 17 अमेरिकी समाचार संगठनों के बीच एक अनूठे सहयोग को दिखाता है

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:49 IST

Open in App

सेन फ्रांसिस्को, 25 अक्टूबर (एपी) ‘फेसबुक पेपर्स’ एसोसिएटेड प्रेस सहित 17 अमेरिकी समाचार संगठनों के बीच एक अद्वितीय सहयोग को प्रस्तुत करता है। फेसबुक के पूर्व उत्पाद प्रबंधक से व्हिसल ब्लोअर बने फ्रांसेस हॉगेन द्वारा प्राप्त कंपनी के आंतरिक दस्तावेजों के हजारों पृष्ठों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए, बड़े और छोटे, विभिन्न प्रकार के समाचार पत्रों के पत्रकारों ने एक साथ काम किया।

यूरोपीय समाचार संगठन के एक अलग संघ के पास दस्तावेजों के एक ही सेट तक पहुंच थी, और दोनों समूहों के सदस्यों ने सोमवार, 25 अक्टूबर को सुबह सात बजे तक सामग्री के अपने विश्लेषण से संबंधित सामग्री प्रकाशित करना शुरू किया। वह तारीख और समय सहयोगी समाचार संगठनों द्वारा निर्धारित किया गया था ताकि संघ में सभी को दस्तावेज़ों का पूरी तरह से विश्लेषण करने, प्रासंगिक विवरणों की रिपोर्ट करने और फेसबुक के जनसंपर्क कर्मचारियों को उन खबरों में उठाए गए सवालों का जवाब देने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

संघ के प्रत्येक सदस्य ने दस्तावेज सामग्री और उनके महत्व पर अपनी स्वतंत्र रिपोर्टिंग का अनुसरण किया। दस्तावेजों के बारे में जानकारी और संदर्भ हासिल करने के लिए प्रत्येक सदस्य को समूह ब्रीफिंग में भाग लेने का अवसर भी मिला।

ये पेपर्स खुलासे के संशोधित संस्करण हैं जो हॉगेन ने ‘सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन’ के समक्ष कई महीनों में किए हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि फेसबुक सुरक्षा पर मुनाफे को प्राथमिकता दे रहा है और निवेशकों और जनता से अपने स्वयं के शोध को छुपा रहा है।

फेसबुक पेपर्स संघ इन दस्तावेजों पर रिपोर्ट करना जारी रखेगा क्योंकि आने वाले दिनों और हफ्तों में और अधिक उपलब्ध हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला