लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन नफरत को और अधिक गंभीर बना रहा फेसबुक : व्हिसलब्लोअर

By भाषा | Updated: October 25, 2021 23:52 IST

Open in App

लंदन, 25 अक्टूबर (एपी) फेसबुक की पूर्व डेटा वैज्ञानिक से व्हिसलब्लोअर बनीं फ्रांसेस हौगेन ने सोमवार को ब्रिटेन के सांसदों से कहा कि ऑनलाइन नफरत तथा चरमपंथ को फेसबुक और अधिक गंभीर बना रहा है। उन्होंने इस बारे में विचार साझा किए कि ऑनलाइन सुरक्षा में किस तरह सुधार लाया जा सकता है।

हौगेन हानिकारक ऑनलाइन सामग्री पर नकेल कसने के लिए ब्रिटेन सरकार के मसौदा कानून पर काम कर रही संसदीय समिति के सामने पेश हुईं और उनकी टिप्पणियों से सांसदों को नए नियमों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

वह संसदीय समिति के समक्ष ऐसे दिन पर पेश हुई हैं जिस दिन फेसबुक द्वारा अपनी आय के नवीनतम आंकड़े जारी किए जाने की उम्मीद है और जब एसोसिएटेड प्रेस (एपी) तथा अन्य समाचार संगठनों ने हौगेन द्वारा कॉपी किए गए कंपनी के आंतरिक दस्तावेजों से संबंधित खबरों के प्रकाशन की शुरुआत कर दी है।

हौगेन ने ब्रिटिश सांसदों से कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह (फेसबुक) नफरत को और गंभीर कर रहा है।’’

इस महीने की शुरुआत में हौगेन हानिकारक ऑनलाइन सामग्री पर नकेल कसने के मुद्दे पर अमेरिकी सीनेट के समक्ष भी पेश हुई थीं।

हौगेन ने फेसबुक की अपनी नौकरी छोड़ने से पहले गुप्त रूप से कॉपी किए गए आंतरिक शोध दस्तावेजों का हवाला दिया था।

उन्होंने अमेरिकी सांसदों से कहा था कि उन्हें लगता है कि फेसबुक जैसे डिजिटल माध्यमों की देखरेख के लिए किसी ऐसे संघीय नियामक की जरूरत है जिस पर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के अधिकारी पहले से ही काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना