लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप की सेवाएं कई घंटों तक ठप रहने के बाद बहाल

By भाषा | Updated: October 5, 2021 13:11 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप की सेवाएं करीब छह घंटे तक बंद रहने के बाद आखिरकार बहाल हुईं। इस दौरान विश्वभर में लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

फेसबुक के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच सोमवार रात ठप पड़ गए थे।

कैलिफोर्निया स्थित कम्पनी ने सोमवार देर रात कहा था, ‘‘ सेवाएं ठप होने का मूल कारण एक दोषपूर्ण ‘कॉन्फ़िगरेशन’ (विन्‍यास-व्‍यवस्‍था) परिवर्तन था। सेवाएं ठप पड़ने के कारण उपयोगकर्ताओं की जानकारी में सेंधमारी के कोई सबूत नहीं है। दुनिया भर के लोगों और व्यवसायों के विशाल समुदाय, जो हम पर निर्भर हैं.. उनके लिए हमें खेद है। हम अपनी ऐप और सेवाओं तक पहुंच बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं और यह जानकारी देकर खुशी हो रही है कि वे अब ऑनलाइन वापस आ रही हैं। ’’

कम्पनी कहा, ‘‘ हम प्रभावित सभी लोगों से क्षमा चाहते हैं और हम आज जो हुआ उसके बारे में अधिक समझने के लिए काम कर रहे हैं ताकि हम अपने बुनियादी ढांचे को अधिक लचीला बनाना जारी रख सकें।’’

तीनों सेवाओं का स्वामित्व फेसबुक के पास है और वेब या स्मार्टफोन ऐप पर यह काम नहीं कर रही थीं। आईफोन और एंड्रॉइड दोनों पर व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता फोन या वीडियो कॉल नहीं कर पा रहे थे या संदेश नहीं भेज या प्राप्त नहीं कर पा रहे थे।

इन तीनों सोशल मीडिया मंच के उपयोगकर्ता काफी समय तक परेशान रहे, क्योंकि उन्हें बार-बार ‘एरर’ (त्रुटि) के संदेश आ रहे थे। इसके परिणामस्वरूप सिलिकॉन वैली स्थित फर्म फेसबुक के शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट भी आई।

इससे पहले, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी सेवाएं बंद होने से प्रभावित लोगों से माफी मांगी थी।

मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और मैसेंजर की सेवाएं बहाल हो गई हैं। आज हुई असुविधा के लिए माफी चाहता हूं। मुझे पता है कि अपने प्रियजन से जुड़े रहने के लिए हमारी सेवाओं पर आप कितना निर्भर हैं।’’

वहीं, फेसबुक ने ट्विटर पर कहा था, ‘‘ दुनिया भर के लोगों और व्यवसायों के विशाल समुदाय जो हम पर निर्भर हैं.. उनके लिए हमें खेद है। हम अपनी ऐप और सेवाओं तक पहुंच बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं और यह जानकारी देकर खुशी हो रही है कि वे अब ऑनलाइन वापस आ रही हैं। संयम रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’’

फेसबुक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी माइक श्रोफर ने ट्वीट किया, ‘‘फेसबुक संचालित सेवाओं के बंद होने से प्रभावित सभी लोगों से माफी मांगता हूं। हम नेटवर्किंग समस्याओं का सामना कर रहे हैं और टीमें इसे जल्द से जल्द ठीक करने और पुन: स्थापित करने के लिए काम कर रही हैं।’’

श्रोफर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘फेसबुक सेवाएं अब बहाल हो गई हैं...पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। हम पर निर्भर हर छोटे और बड़े व्यवसाय, परिवार और हरेक व्यक्ति से....मैं माफी चाहता हूं।’’

व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम ने भी अपने उपयोगकर्ताओं को सेवाएं बंद होने की जानकारी ट्विटर पर ही दी थी।

‘द वॉल स्ट्रीट’ पत्रिका के अनुसार, सेवाएं बंद होने के कारण फेसबुक के आंतरिक संचार उपकरणों में भी व्यापक व्यवधान पैदा हुआ, जिसमें कुछ ‘वॉयस कॉल’ और ‘कैलेंडर अपॉइंटमेंट’ तथा अन्य कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाली ऐप शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला