लाइव न्यूज़ :

ट्रंप को व्हाइट हाउस पहुंचाने में फेसबुक ने की मदद: फेसबुक के कार्यकारी अधिकारी का दावा

By भाषा | Updated: January 8, 2020 12:47 IST

अधिकारी एंड्रयू बोसवर्थ ने अपने निजी फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में यह बात कही। इससे पहले बोसवर्थ ने एक आंतरिक मेमो लिखा था, जिसे न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रकाशित किया। बोसवर्थ ने कहा, ‘‘तो क्या डोनाल्ड ट्रंप के निर्वाचन के लिए फेसबुक जिम्मेदार था?’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसका जवाब ‘हां’ है। लेकिन इसके पीछे वह कारण नहीं है जो सब सोच रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि ट्रंप इसलिए नहीं निर्वाचित हो गए कि उसमें रूस या कैम्ब्रिज एनालिटिका का हाथ था।उन्होंने कहा कि उनका निर्वाचन इसलिए हुआ क्योंकि “मैंने अब तक जितने विज्ञापनदाताओं का डिजिटल विज्ञापन अभियान देखा था।

फेसबुक के एक कार्यकारी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क ने अनजाने में डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस पहुंचने में मदद की। ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रपति चुनाव में लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए प्रभावी तरीके से फेसबुक का इस्तेमाल किया था। सोशल नेटवर्क ने इसके लिए भी आगाह किया कि ऐसे कदम न उठाएं जाएं, जिससे स्वतंत्र राजनीतिक बहस का गला घोंट दिया जाए।

अधिकारी एंड्रयू बोसवर्थ ने अपने निजी फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में यह बात कही। इससे पहले बोसवर्थ ने एक आंतरिक मेमो लिखा था, जिसे न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रकाशित किया। बोसवर्थ ने कहा, ‘‘तो क्या डोनाल्ड ट्रंप के निर्वाचन के लिए फेसबुक जिम्मेदार था?’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसका जवाब ‘हां’ है। लेकिन इसके पीछे वह कारण नहीं है जो सब सोच रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि ट्रंप इसलिए नहीं निर्वाचित हो गए कि उसमें रूस या कैम्ब्रिज एनालिटिका का हाथ था। उन्होंने कहा कि उनका निर्वाचन इसलिए हुआ क्योंकि “मैंने अब तक जितने विज्ञापनदाताओं का डिजिटल विज्ञापन अभियान देखा था, उनमें उनका (ट्रंप) अभियान सबसे अच्छा था।’’ उन्होंने आगे कहा कि फेसबुक की विज्ञापन नीतियां पहले वाली ही हैं, इसलिए 2020 चुनाव का परिणाम वही हो सकता है जो चार साल पहले था।

अधिकारी ने कहा कि अगर लोगों के मन को बिना जीते परिणाम बदलते हैं तो लोकतंत्र सिर्फ नाम का रह जाएगा और अगर यह भी तय किया जाता है कि लोगों के पास कौन सी सूचनाएं होंगी और वह क्या कहेंगे तो लोकतंत्र रह ही नहीं जाएगा। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल