लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने बच्चों के लिए इंस्टाग्राम का अलग संस्करण विकसित करने की योजना पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 सितंबर (एपी) इंस्टाग्राम बच्चों के लिए अपने एक अलग संस्करण के विकास की योजना पर अभी रोक लगा रही है। 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम किड्स के विकास की योजना थी।

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने सोमवार को एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि इस योजना में देरी से कंपनी को अभिभावकों, विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और नियामकों से उनकी चिंताओं पर काम करने का समय मिलेगा तथा आज ऑनलाइन युवा किशारों के लिए इस परियोजना के मूल्य तथा महत्व को प्रदर्शित किया जा सकेगा।

इस घोषणा से पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक खोजी श्रृंखला जारी की थी, जिसमें बताया गया कि फेसबुक को इस बात का आभास है कि कुछ किशोरियों द्वारा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल उनके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का कारण बना।

फेसबुक ने मार्च में बच्चों के लिए इंस्टाग्राम विकसित करने की घोषणा की थी। उसने कहा था कि वह अभिभावक नियंत्रित अनुभवों को तलाश रहा है।

हालांकि, तत्काल ही इसका विरोध शुरू हो गया था और लगभग उसी समय और मई महीने में 44 अटॉर्नी जनरलों के द्विदलीय समूह ने फेसबुक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग से परियोजना को रोकने का अनुरोध किया था। उन्होंने बच्चों की सेहत का उल्लेख किया था।

मोसेरी ने सोमवार को कहा कि कंपनी मानती है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक आयु-केंद्रित विषयवस्तु के लिहाज से विशेष मंच होना जरूरी है तथा टिकटॉक एवं यूट्यूब जैसी अन्य कंपनियों के इस आयु समूह के लिए ऐप संस्करण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा