लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर कार्रवाई, ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा नियामक ने 6.94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया, जानिए कारण

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:22 IST

ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (सीएमए) ने कहा कि फेसबुक जांच के दौरान आवश्यक जानकारी प्रदान करने में विफल रही। सोशल मीडिया कंपनी को कई चेतावनियां दी गईं, लेकिन ऐसा लगता है कि उसने जानबूझकर नियमों के अनुपालन में गलतियां कीं।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक द्वारा ऑनलाइन डेटाबेस कंपनी 'गिफी' की खरीद संबंधी जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है।मुख्य अनुपालन अधिकारी को बदलने के लिए 5,00,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।फेसबुक ने कहा है कि वह इस निर्णय की समीक्षा करने के बाद विकल्पों पर विचार करेगी। 

लंदनः ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा नियामक ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर नियमों के उल्लघंन को लेकर 6.94 करोड़ डॉलर (5.05 करोड़ पाउंड) का जुर्माना लगाया है। नियामक के अनुसार यह जुर्माना फेसबुक द्वारा ऑनलाइन डेटाबेस कंपनी 'गिफी' की खरीद संबंधी जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है।

ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण (सीएमए) ने कहा कि फेसबुक जांच के दौरान आवश्यक जानकारी प्रदान करने में विफल रही। सोशल मीडिया कंपनी को कई चेतावनियां दी गईं, लेकिन ऐसा लगता है कि उसने जानबूझकर नियमों के अनुपालन में गलतियां कीं।

प्राधिकरण ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी कंपनी को प्रारंभिक प्रवर्तन आदेश का उल्लंघन करने के लिए जानबूझकर आवश्यक जानकारी देने से इनकार करते हुए पाया गया है। उसने बताया कि फेसबुक पर आदेश का उल्लंघन करने पर पांच करोड़ पाउंड और सहमति के बिना दो बार अपने मुख्य अनुपालन अधिकारी को बदलने के लिए 5,00,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।

सीएमए में वरिष्ठ निदेशक (विलय) जोएल बामफोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने फेसबुक को चेतावनी दी थी कि हमें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने से मना करना आदेश का उल्लंघन है। लेकिन दो अलग-अलग अदालतों में इस संबंध में अपील हारने के बावजूद फेसबुक अपने कानूनी दायित्वों की अवहेलना करती रही।’’ वही फेसबुक ने कहा है कि वह इस निर्णय की समीक्षा करने के बाद विकल्पों पर विचार करेगी। 

टॅग्स :फेसबुकब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला