लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने ‘स्टाप द स्टील’ समूह पर पाबंदियां लगाईं

By भाषा | Updated: November 6, 2020 11:16 IST

Open in App

ओकलैंड (अमेरिका),छह नवंबर (एपी) फेसबुक ने बृहस्पतिवार को ‘‘स्टॉप द स्टील’’ नामक एक बड़े समूह पर पाबंदिया लगाई है जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कर रहे थे।

समूह के कुछ सदस्यों ने इसमें हिंसा की बात की है, तो कई ने यह गलत दावा किया है कि डेमोक्रेट्स रिपब्लिकन्स से चुनाव हड़प रहे हैं।

फेसबुक की इस कार्रवाई के पहले ही 3,50,000 से अधिक उपयोक्ता समूह का सदस्य बन चुके थे। गौरतलब है कि अनेक राज्यों में मतगणना के दिन बढ़ाए जाने के बाद अचानक बहुत से समूह सामने आए हैं।

फेसबुक ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब तनाव चरम पर है, हमने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए ‘स्टाप द स्टील’’ समूह को हटा दिया है।’’

फेसबुक ने कहा कि वह उसके नियमों का उल्लंघन करने वाले पर नजर बनाए रखेगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बृहस्पतिवार दोपहर तक ‘स्टाप द स्टील’ के तर्ज पर बने एक दूसरे समूह में जुड़ने वालों की संख्या बढ़ रही थी और यह 12,000 तक पहुंच गई थी।

समूह के अंदर सदस्यों ने मतदान फर्जीवाड़ा होने के गलत दावे किए और प्रदर्शन की योजना बनाई। हिंसा के उनके आह्वान के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन ‘सेंटर फॉर काउंटरिंग डिजिटल हेट’ ने उक्त समूह की एक पोस्ट की तस्वीर साझा की जिसमें कहा गया था कि ‘‘ कोई भी पक्ष हार मानने वाला नहीं। बंदूकों को साफ करने और सड़कों पर उतरने का वक्त।’’

‘सेंटर फॉर काउंटरिंग डिजिटल हेट’ के सीईओ इमरान अहमद ने कहा कि समूह के संचालकों ने समूह को अन्य प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करने की भी योजना बनाई थी।

उन्होंने कहा,‘‘सबसे बड़े को बाहर निकालने से दूसरों को भी संदेश गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला