लाइव न्यूज़ :

चरमपंथियों ने माली के गांवों में हमले किये, 40 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:38 IST

Open in App

बमाको, नौ अगस्त (एपी) उत्तरी माली के कई गांवों में बंदूकधारियों ने हमले कर दिये और कई जिहादी नेताओं की हाल में गिरफ्तारी के प्रतिशोध में कम से कम 40 लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह हिंसा माली, नाइजर और बुर्किना फासो की सीमाओं के निकट हिंसाग्रस्त क्षेत्र में हुई जहां इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े चरमपंथी सक्रिय हैं।

स्थानीय अधिकारी ओउमर सिस्से ने बताया कि हमलावर रविवार की शाम लगभग छह बजे औटागौना और कराउ समुदायों के बीच पहुंचे और खुद को जिहादी बताया। उन्होंने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘अधिकांश पीड़ित अपने घरों के सामने थे अन्य लोग मस्जिद जा रहे थे।’’

यह हमला माली की सेना द्वारा दो जिहादी नेताओं को गिरफ्तार करने के एक हफ्ते बाद हुआ है, जिनकी औटागौना और कराउ के निवासियों ने निंदा की थी।

चरमपंथी वर्षों से इस क्षेत्र में खतरा बने हुए हैं। जिहादी विद्रोहियों ने पहली बार 2012 में उत्तरी माली के शहरों पर कब्जा कर लिया था। हालांकि एक फ्रांसीसी नेतृत्व वाले सैन्य अभियान में विद्रोहियों को अगले वर्ष शहरी केंद्रों से बाहर कर दिया गया था। विद्रोही जल्दी से ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से संगठित हो गए और उन्होंने सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हमले जारी रखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला