लाइव न्यूज़ :

चरमपंथियों का सोमालिया की राजधानी पर हमला, कम से कम नौ की मौत

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:21 IST

Open in App

मोगादिशु (सोमालिया), 10 जुलाई (एपी) सोमालिया की राजधानी में एक बड़े विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मदीना अस्पताल के डॉ. मोहम्मद नूर ने संवाददाताओं को बताया कि हताहतों की संख्या सिर्फ उन लोगों की है, जिन्हें मोगादिशु के उस अस्पताल में लाया गया था जहां वह काम करते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि यह संख्या बड़ी होगी क्योंकि कुछ पीड़ितों को दूसरे अस्पताल भी ले जाया गया होगा, जिनमें निजी अस्पताल भी शामिल हैं।”

अल-शबाब चरमपंथी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी का दावा किया है।

सोमाली पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मोगादिशु के पुलिस आयुक्त कर्नल फरहान मोहम्मद कारोलेह इस हमले के निशाने पर थे लेकिन वह वह सुरक्षित हैं।

पुलिस प्रवक्ता सैद अदम अली ने कहा, “भारी विस्फोटक से लैस एक आत्मघाती कार सवार हमलावर ने मोगादिशु के पुलिस आयुक्त को निशाना बनाने की कोशिश की। इस हमलावर को अल-शबाब आतंकवादी समूह की तरफ से भेजा गया था। उन्होंने मोगादिशु के पुलिस आयुक्त के वाहन को नुकसान पहुंचाया।”

यह इस महीने शहर में ऐसा दूसरा बड़ा विस्फोट है। चाय की एक दुकान को निशाना बनाकर किए गए हमले में पिछले हफ्ते कम से कम 10 लोगों की जान चली गई थी।

पिछले महीने मोगादिशु में एक सैन्य ठिकाने पर आत्मघाती बम हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब