लाइव न्यूज़ :

भारत-ब्रिटेन के बीच बेहतर हुआ है प्रत्यर्पण संबंध : मंत्री प्रीति पटेल

By भाषा | Updated: May 11, 2021 18:27 IST

Open in App

लंदन, 11 मई ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि भारत-ब्रिटेन माइग्रेशन एंड मोबिलिटी साझेदारी (एमएमपी) के तहत आव्रजन और प्रत्यर्पण सहित सभी मुद्दे आएंगे और इससे दोनों देशों के पेशेवर लोगों और छात्रों को लाभ होगा।

किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख विजय माल्या और भगोड़ा हीरा व्यापाी नीरव मोदी सहित भारत के चर्चित प्रत्यर्पण मामलों के संदर्भ में भारतीय मूल की कैबिनेट मंत्री ने यह स्वीकार किया कि अतीत में कुछ ‘निराशा’ रही है। लेकिन साथ ही उन्होंने इसपर जोर दिया कि ब्रिटेन के गृह मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण समन्वय बेहतर हो गया है और ‘‘मूल रूप से उसमें ना सिर्फ बदलाव हुआ है बल्कि वह बेहतर हुआ है।’’

सोमवार को एक साक्षात्कार में पटेल ने पीटीआई को बताया, ‘‘मुझे पूरे मामले की जानकारी है और आर्थिक अपराधियों के सिलसिले में यह मुश्किल मामला है, और गृह मंत्री बनने से पहले भी मैंने इन मामलों में दिलचस्पी ली है और भारत सरकार को उससे अवगत भी कराया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गृहमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल में इस संबंध में मौलिक बदलाव आए हैं, यह बेहतर हुआ है। मुझे नहीं लगता है कि किसी को भी इसे खोना चाहिए। प्रत्यर्पण के क्षेत्र में ब्रिटेन और भारत के बीच मजबूत और रचनात्मक संबंध है और यह बेहतर हुआ है। इसके कारण पिछले कुछ वर्षों में कई सफल प्रत्यर्पण भी हुए हैं।’’

पटेल ने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ पिछले सप्ताह हुई मुलाकात में दोनों मंत्रियों ने एमएमपी पर हस्ताक्षर किया। पटेल ने कहा कि उन्होंने जयशंकर को आश्वासन दिया है कि ब्रिटेन की सरकार कानून के दायरे में रहते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि गंभीर अपराध करने वालों को औपचारिक प्रक्रिया के तहत न्याय की जद में लाने के लिए भारत भेजा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा