लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मामला ब्रिटेन की अदालत में अंतिम स्तर की तरफ

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:35 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, दो नवंबर भारत में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मामला मंगलवार को लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में अंतिम स्तर में पहुंचने की संभावना है।

पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े करीब दो अरब डॉलर के घोटाले के मामले में प्रत्यर्पण के खिलाफ लड़ रहे 49 वर्षीय हीरा कारोबारी की पेशी मामले में ताजा सुनवाई के लिए दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल से वीडियो लिंक के माध्यम से होगी जिस दौरान डिस्ट्रिक्ट जज सैमुअल गूजी आरोपी के खिलाफ प्रथमदृष्टया मामला साबित करने के लिए सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मुहैया कराये गये कुछ साक्ष्यों की स्वीकार्यकता के खिलाफ नीरव के बचाव दल की दलीलों को सुनेंगे।

भारतीय अधिकारियों की ओर से दलील रख रही क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) इस बात पर जोर देगी कि साक्ष्य उन जरूरी मानकों को पूरा करते हैं जो ब्रिटेन की अदालत के लिए इस बारे में विचार करने के लिए जरूरी हैं कि नीरव मोदी का मामला भारतीय न्याय प्रणाली के समक्ष भेजे जाने योग्य है या नहीं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा