लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी का प्रत्यर्पण मामला : भारतीय उच्चायोग ने फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 22:37 IST

Open in App

लंदन, 25 फरवरी ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत के फैसले का स्वागत किया।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से धोखाधड़ी और धनशोधन के मामले में मोदी भारत में वांछित है।

‘इंडिया हाउस’ के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि इस फैसले से भारत सरकार और उच्चायोग के अधिकारी नीरव के जल्द प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के प्राधिकारों के समक्ष अनुरोध करेंगे।

उच्चायोग के राजनयिक ने कहा, ‘‘इस फैसले से लंदन में भारतीय उच्चायोग समेत भारत सरकार को अगले चरण के प्रक्रियागत मामलों के लिए ब्रिटेन के प्राधिकारों के समक्ष अपनी दलीलें रखने में आसानी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्यर्पण के पूर्व के मामलों की तरह हम अगले कदम पर जोर देंगे।’’

न्यायाधीश के फैसले की प्रति ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के पास भेजी जाएगी। भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण समझौता के तहत कैबिनेट मंत्री को ही प्रत्यर्पण का आदेश मंजूर करने का अधिकार है और दो महीने के भीतर इस पर फैसला करना होगा। आम तौर पर अदालत के फैसले को गृह मंत्री द्वारा नहीं पलटा जाता है।

वहीं, भारतीय अधिकारी फैसले को आधी लड़ाई जीतने के तौर पर देख रहे हैं क्योंकि बाकी की प्रक्रिया में महीनों लग सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला