लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री ने यूएई के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, कोविड के बाद आर्थिक सहयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 29, 2020 22:26 IST

Open in App

अबू धाबी, 29 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात की और उनके साथ कोविड-19 के बाद भारत और खाड़ी देश के बीच आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

जयशंकर ने भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए अल मकतूम का आभार व्यक्त किया और रेखांकित किया कि भारत इस मुश्किल वक्त के दौरान सभी मामलों में यूएई का एक विश्वसनीय साझेदार रहा है।

जयशंकर ने ट्वीट किया कि यूएई के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक अल मकतूम से मुलाकात की। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी पत्र सौंपा। साथ में भारतीय समुदाय का खयाल रखने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

विदेश मंत्री ने एक्सपो 2020 में भारतीय मंडप का भी दौरा किया और मंडप की प्रगति की समीक्षा की जो कला और संस्कृति के अलावा नवाचार और प्रौद्योगिकी में भारत की ताकत प्रदर्शन करती है।

दुबई में महावाणिज्य दूत ने एक ट्वीट में बताया कि विदेश मंत्री ने दुबई और उत्तरी अमीरातों में रहने वाले भारतीय समुदाय को डिजिटल माध्यम से संबोधित भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब