लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर ने यूएई के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 5, 2021 00:29 IST

Open in App

अबू धाबी, चार दिसंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यहां अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से मुलाकात की और विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

जयशंकर यहां ''हिंद महासागर: पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था, महामारी'' विषय वाले पांचवें 'हिंद महासागर सम्मेलन' में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

जयशंकर ने अबूधाबी के युवराज के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ''आज, मेरी मेजबानी के लिए एचएच मोहम्मद बिन जायद का धन्यवाद। संयुक्त अरब अमीरात की स्वर्ण जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें बधाई दी।''

उन्होंने कहा, '' विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारी करीबी साझेदारी नयी ऊंचाइयों को छुएगी।''

इससे पहले, जयशंकर ने यूएई और ओमान के अपने समकक्षों से मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला