लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर ने खाड़ी देशों में भारत के राजदूतों के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: June 11, 2021 08:57 IST

Open in App

कुवैत सिटी, 11 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खाड़ी देशों में भारत के राजदूतों के साथ बैठक की और क्षेत्र के लिए विमान सेवा जल्द से जल्द बहाल करने और कोविड-19 के व्यवधान के कारण अलग हुए परिवारों को फिर से मिलाने की व्यवस्था करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर बृहस्पतिवार को तेल संपन्न खाड़ी देश पहुंचे।

उन्होंने कुवैत में भारतीय दूतावास में अन्य राजदूतों की मौजूदगी में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ईरान, कुवैत, ओमान, कतर और बहरीन में भारतीय राजदूतों से आज सार्थक बैठक की अगुवाई की।’’

उन्होंने कई ट्वीट किए जिनमें बताया, ‘‘राजदूतों के साथ जो बातचीत हुई वह संबंधित क्षेत्रों में रह रहे भारतीय समुदाय का बेहतर कल्याण सुनिश्चित करना, कोविड की बाधाओं के कारण जुदा हुए परिवारों को फिर से मिलाना, महामारी के दौरान खाड़ी क्षेत्र छोड़ चुके भारतीय प्रतिभाओं और कौशल की जल्द से जल्द वापसी, अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की मदद के मकसद से खाड़ी देशों के लिए विमान सेवा जल्द से जल्द बहाल करने और देश में आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए हमारे कारोबारी हितों को मजबूती से गति देने जैसे मुद्दों पर केंद्रित थी।’’ जयशंकर ने भरोसा जताया कि राजदूत और दूतावास इन प्राथमिकताओं को पूरा करेंगे।

इससे पहले उन्होंने बृहस्पतिवार को कुवैत के अपने समकक्ष शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबा से ‘‘सार्थक बातचीत’’ की। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, भोजन, शिक्षा, ऊर्जा, डिजिटल और व्यापारिक सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जो कुवैत में भारतीय कामगारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करेगा।

जयशंकर कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी पत्र लेकर पहुंचे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबाह से भी बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना