लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री ने मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग के नए भवन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:49 IST

Open in App

पोर्ट लुइस (मॉरीशस), 23 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग के नए और पर्यावरण अनुकूल भवन का उद्घाटन किया तथा देश में भारत की मदद से निर्मित 950 से ज्यादा आवासीय इकाइयों के काम की समीक्षा की।

जयशंकर दो देशों के दौरे के अंतिम चरण में मालदीव से रविवार रात यहां आए थे।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘मॉरीशस में उच्चायोग के नए भवन का उद्घाटन किया। यह पर्यावरण अनुकूल परियोजना नए भारत को प्रदर्शित करती है।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि नए भवन से भारतीय मिशन में और कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि जयशंकर ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और विदेश मंत्री एलन गन्नू की मौजूदगी में इबेने में भारतीय उच्चायोग के कार्यालय सह आवास इमारत का उद्घाटन किया।

जयशंकर ने समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री जगन्नाथ और विदेश मंत्री गन्नू का शुक्रिया अदा किया। जयशंकर ने भारत की मदद से निर्मित 950 आवासीय इकाइयों से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप प्रधानमंत्री और आवास मंत्री लुईस स्टीवन ओबीगाडो के साथ डगोटिरे सामाजिक आवासीय परियोजना की समीक्षा की। प्रसन्नता है कि भारत की मदद से निर्मित 956 आवासीय इकाइयां में जल्द ही लोग रहने लगेंगे।’’

जयशंकर ने भारत के सहयोग से तैयार मेट्रो एक्सप्रेस की भी यात्रा की।

हिंद महासागर क्षेत्र में मॉरीशस भारत का महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ (क्षेत्र में सब की सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण में देश का विशेष स्थान है। मॉरीशस में करीब 70 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल