लाइव न्यूज़ :

अबू धाबी के राजकुमार के साथ भारत-यूएई संबंधों को लेकर विदेश मंत्री ने की चर्चा

By भाषा | Updated: November 26, 2020 12:42 IST

Open in App

अबू धाबी, 26 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खाड़ी देश की यात्रा के दौरान अबू धाबी के शाहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ कोविड महामारी के बाद भारत और यूएई के बीच रणनीतिक सहयोग और संबंधों के बेहतर होने पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की।

जयशंकर बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स के छह दिवसीय दौरे के दूसरे पड़ाव में बुधवार रात को यहां पहुंचे। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच जयशंकर की बहरीन की पहली यात्रा काफी महत्वपूर्ण समझी जा रही है।

जयशंकर ने बुधवार देर रात ट्वीट किया,“अबू धाबी आने पर मेरा स्वागत करने के लिए मोहम्मद बिन जायेद का धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। यूएई के भारतीय समुदाय की तरफ यूएई का देखभाल भरा रवैया सराहना योग्य है।”

उन्होंने कहा, “कोविड के बाद के दौर में हमारे रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई।’’

कोरोना वायरस के कारण यूएई में अब तक कुल 1,63,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 563 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

विदेश मंत्री के दौरे से पहले ही विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूएई में 30 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं और रोजगार करते हैं।

अबू धाबी में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार, लगभग 30.4 लाख का भारतीय प्रवासियों का समुदाय संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है और देश की कुल आबादी का 30 प्रतिशत है।

अपने दौरे के अंतिम चरण में विदेश मंत्री 27 और 28 नवंबर को सेशेल्स की यात्रा करेंगे। सेशेल्स में जयशंकर वहां के नेतृत्व से वार्ता करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो