लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री का सेशेल्स दौरा संपन्न, कोविड के बाद के दौर में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर

By भाषा | Updated: November 29, 2020 01:36 IST

Open in App

विक्टोरिया, 28 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोविड-19 के बाद के दौर में भारत-सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को मजूबत करने के भारत के संकल्प को दोरहाया। यहां विदेश मंत्री ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान हिंद महासागर के प्रमुख देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

जयशंकर 27-28 नवंबर के दौरे पर सेशेल्स आए थे। वह यहां संयुक्त अरब अमीरात के दौरे के बाद पहुंचे थे। उन्होंने तीन देशों की अपनी यात्रा में बहरीन का भी दौरा किया। यह यात्रा मंगलवार को शुरू हुई थी।

इस यात्रा के दौरान उन्होंने सेशेल्स के नव-निर्वाचित भारतीय मूल के राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। बैठक के दौरान, जयशंकर और रामकलावन ने लोकतंत्र और कानून के शासन के मूल्यों में साझा विश्वास के जरिए मजबूत किए गए दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-सेशेल्स के बीच कोविड के बाद के दौर में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए भारत कृत-संकल्पित है।

वहीं इस दौरान जयशकंर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक निजी संदेश भी रामकलावन तक पहुंचाया। भारत ने सेशेल्स के राष्ट्रपति को 2021 में भारत आने का न्योता दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल