Russia-Ukraine Crisis: कीव में सुबह-सुबह सुनाई दीं धमाकों की आवाज, यूक्रेन की राजधानी से सामने आईं तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 25, 2022 09:51 IST2022-02-25T09:47:25+5:302022-02-25T09:51:09+5:30

यूक्रेन पर रूस के हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को राजधानी कीव में धमाकों की कई आवाजें सुनी गयीं। रूसी सैनिकों ने दूसरे दिन भी हमले जारी रखे हैं।

Explosions were heard in Ukraine's capital Kyiv amid Russia-Ukraine Crisis | Russia-Ukraine Crisis: कीव में सुबह-सुबह सुनाई दीं धमाकों की आवाज, यूक्रेन की राजधानी से सामने आईं तस्वीरें

Russia-Ukraine Crisis: कीव में सुबह-सुबह सुनाई दीं धमाकों की आवाज, यूक्रेन की राजधानी से सामने आईं तस्वीरें

Highlightsयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं।यूक्रेन पर रूस के हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को राजधानी कीव में धमाकों की कई आवाजें सुनी गयीं।रूसी सैनिकों ने दूसरे दिन भी हमले जारी रखे हैं।

कीव:रूस के हमले यूक्रेन पर हमले के दूसरे दिन यानी आज राजधानी कीव में धमाकों की कई आवाजें सुनी गईं। यूक्रेन पर रूस के हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को रूसी सैनिकों ने हमले जारी रखे हैं। वहीं, रूस यूक्रेन संघर्ष के बीच आज सुबह कीव के खार्किव और नेज़ालेज़्नोस्तिक से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका भी है। 

बता दें कि गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की थी। रूस द्वारा उठाए गए इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की जा रही है। ऐसे में यूरोपीय संघ का कहना है कि यूक्रेन पर आक्रमण के "रूस पर व्यापक और गंभीर परिणाम होंगे" और जल्द ही उस पर अधिक प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। वहीं, चीन ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को मौजूदा सैन्य कार्रवाइयों और अराजकता के कारण घर में रहने की सलाह दी है, लेकिन रूस की सेना की किसी कार्रवाई का उसने कोई जिक्र नहीं किया।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की। बाइडन ने कहा, 'पुतिन एक आक्रमणकारी हैं। पुतिन ने युद्ध चुना।' उन्होंने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की। हालांकि, बाइडन ने रूसी बलों के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन में अमेरिकी बलों को भेजने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है। 

बाइडन ने कहा कि यदि रूस अमेरिका पर साइबर हमला करता है, तो अमेरिका उसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने नाटो बलों की सहायता के लिए और बलों को भेजने की घोषणा भी की। बाइडन ने कहा कि रूसी बैंकों, कुलीन वर्गों और उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्तियों को ब्लॉक करेंगे, निर्यात पर नियंत्रण लागू करेंगे और कुलीन वर्गों पर प्रतिबंध लगाएंगे। इससे पहले, बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के "बिना किसी उकसावे और अनुचित" हमले के लिए एकजुट प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को जी-7 देशों के नेताओं के साथ डिजिटल बैठक की।

Web Title: Explosions were heard in Ukraine's capital Kyiv amid Russia-Ukraine Crisis

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे