लाइव न्यूज़ :

सोमालिया की राजधानी में स्कूल के बाहर विस्फोट, छात्रों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:00 IST

Open in App

मोगादिशु, 25 नवंबर (एपी) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बृहस्पतिवार को एक स्कूल के बाहर भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें छात्रों सहित कम से आठ लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

वहीं, चरमपंथी संगठन अल-शबाब ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

अलकायदा से संबद्ध अल शबाब का सोमालिया के ग्रामीण इलाके के बड़े हिस्से पर कब्जा है और तीन दशक के संघर्ष के बाद देश के पुनर्निर्माण कार्य को वह लगातार बाधित करता रहा है।

सुबह हुए विस्फोट के बाद मोगादिशु में धुएं का गुबार उठता दिखा। धमाके की वजह से स्कूल का एक हिस्सा ढह गया और आपात कर्मियों को ध्वस्त छत तथा लकड़ी के फर्नीचर के बीच घायलों को तलाश करते देखा गया।

धमाके के वक्त बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक मोहम्मद ओसमान ने कहा , ‘‘ हम धमाके से बहुत ही भयभीत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें कुछ समझ नहीं आ रहा था, हम धूल और धुएं से घिर गए थे।’’

पुलिस प्रवक्ता अब्दीफतह आदम हसन ने बताया कि विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हुए हैं।

अल-शबाब ने अपने अंडालूस रेडियो पर एक बयान में कहा कि उसने अफ्रीकी संघ के शांति रक्षक काफिले के सुरक्षा घेरे में जा रहे पश्चिमी देशों के अधिकारियों को निशाना बना कर यह विस्फोट किया था, जबकि एक प्रत्यक्षदर्शी हसन अली ने बताया कि एक निजी सुरक्षा कंपनी अधिकारियों की सुरक्षा में लगी थी। अली ने बताया कि उसने चार सुरक्षाकर्मियों को घायल अवस्था में देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें