लाइव न्यूज़ :

सोमालिया के दो शहरों में विस्फोट, कम से कम पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2021 20:28 IST

Open in App

मोगादिशू, 10 अप्रैल (एपी) सोमालिया के दो शहरों में शनिवार को हुए विस्फोटों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बाइदोआ शहर में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर स्वेज कैफेटेरिया के बाहर मौजूद बेय प्रांत के गवर्नर अली वरधेरे को निशाना बना रहा था। विस्फोट में गवर्नर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

सरकारी समाचार एजेंसी एसओएनएनए की खबर के अनुसार, घायलों में गवर्नर के दो अंगरक्षक (पुलिसकर्मी) शामिल हैं।

अल -कायदा से जुड़े समूह अल-शबाब ने अपने वेबसाइट पर रिपोर्ट पोस्ट करके हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस ने बताया कि इसीबीच मोगादिशू के हुरीवा जिले में हुए एक अन्य विस्फोट में एक सैनिक की मौत हो गई है जबकि एक राहगिर घायल हो गया।

अभी तक यह पता नहीं है कि दोनों शहरों में हुए विस्फोट एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं या नहीं। अभी तक किसी ने मोगादिशू में हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला