लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी रूस में विस्फोट से सुपरमार्केट की इमारत ध्वस्त

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:00 IST

Open in App

मास्को, 12 फरवरी (एपी) दक्षिणी रूस के व्लादिकावकाज शहर में संभवत: गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में एक सुपरमार्केट की इमारत ध्वस्त हो गई।

रूसी संवाद समितियों ने बताया कि इस विस्फोट में संभवत: कोई भी हताहत नहीं हुआ।

सरकारी संवाद समिति ‘तास’ ने बताया कि विस्फोट के समय एक व्यक्ति इमारत में था। उसे मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया।

उसने बताया कि यह विस्फोट सुपरमार्केट में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में तड़के हुआ। इस सुपरमार्केट में कई अन्य दुकानें एवं कार्यालय भी थे।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार यह विस्फोट संभवत: गैस रिसाव के कारण हुआ। इस विस्फोट में इमारत पूरी तरह नष्ट हो गई और इसके पास स्थित कई आवासीय इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।

रूस की जांच समिति ने मामले की प्रारंभिक जांच आरंभ कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा