लाइव न्यूज़ :

गैस रिसाव से सिसली में विस्फोट, तीन की मौत और छह घायल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:26 IST

Open in App

मिलान, 12 दिसंबर (एपी) सिसली में गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में एक इमारत गिर गई और इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। दमकलकर्मी छह लापता लोगों की मलबे में तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकलकर्मियों ने बताया कि इस इमारत में एक परिवार के नौ सदस्य रहते थे और दो रिश्तेदार-एक गर्भवती महिला और उसका पति- यहां आए हुए थे। यह घटना शनिवार देर रात रावेनुसा कस्बे में हुई। दो महिलाओं को रात में ही बाहर निकाला गया, जिसमें से एक 80 साल की महिला रोजा कैरमीना है। उन्होंने ‘ला रिपब्लिका’ को बताया कि अचानक बिजली चली गई और छत और फर्श ढह गए।

इस विस्फोट की वजह से तीन अन्य इमारतें भी गिर गई, लेकिन उसमें कोई रह नहीं रहा था। वहीं, तीन अन्य इमारतों के शीशे टूट गए। सिसली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि यह निश्चित रूप से गैस रिसाव था, जिसने मीथेन का बुलबुला पैदा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा