लाइव न्यूज़ :

चीन के झेजियांग प्रांत में तेल के टैंकर में धमाका, 10 की मौत, 117 घायल

By भाषा | Updated: June 14, 2020 04:20 IST

सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति के मुताबिक दमकल और बचाव कर्मी मलबे के नीचे संभावित लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटैंकर का मलबा उड़कर हर तरफ फैल गया, जिसके कारण आसपास भारी क्षति पहुंची है। कुछ तस्वीरों और वीडियो से खबर सामने आई कि कुछ घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। धमाके के बाद आसपास की कई कार और अन्य वाहनों में भी आग लग गई।

बीजिंग: पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और 117 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद ट्रक पलट गया। शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर वेनलिंग शहर के लियांगशान गांव के पास हुए विस्फोट की वजह से शेनयांग-काईकोउ एक्सप्रेस-वे से सटे कुछ घर और कारखाने ढह गए।

सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति के मुताबिक दमकल और बचाव कर्मी मलबे के नीचे संभावित लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। पास के एक रेस्तरां में काम करने वाली लू फंगने शिन्हुआ को बताया कि उसने एक जोरदार आवाज सुनी और उसे लगा कि यह किसी के टायर फटने की आवाज है जो अक्सर एक्सप्रेस-वे पर सुनी जाती है। लेकिन लोग जल्द ही वीचैट समूहों में धमाके की खबर साझा करने लगे।

कुछ तस्वीरों और वीडियो में नजर आ रहा था कि कुछ घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। लू ने कहा, “मेरे घर की खिड़की और दरवाजे के कांच बिखरे हुए थे। संयोग से मेरी मां और भाई को चोट नहीं आई।” सरकारी टीवी चैनल ''सीजीटीएन'' की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टैंकर का मलबा उड़कर हर तरफ फैल गया, जिसके कारण आसपास मौजूद घरों को भारी क्षति पहुंची है।

धमाके के बाद आसपास की कई कार और अन्य वाहनों में भी आग लग गई। राजमार्ग पर हुए हादसे के कारण कई रास्ते बंद करने पड़े। बचाव कार्य जारी है।  

टॅग्स :चीनसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा