अमेरिका के कंसास सिटी में धमाका, तीन घायल

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:20 IST2021-06-29T20:20:04+5:302021-06-29T20:20:04+5:30

Explosion in Kansas City, USA, three injured | अमेरिका के कंसास सिटी में धमाका, तीन घायल

अमेरिका के कंसास सिटी में धमाका, तीन घायल

रेटाउन (अमेरिका), 29 जून (एपी) कंसास सिटी के एक फ्लैट (डुप्लेक्स) में एक विस्फोट होने से दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। रेटाउन स्थित आवास पर सोमवार को धमाका होने और आग लगने के बाद अग्निशमन कर्मी, पुलिस और चिकित्सा कर्मी शाम लगभग सात बजे घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो लड़के चेतन अवस्था में थे और उन्होंने घटनास्थल से आवाज लगाई। एक व्यक्ति भी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ितों के नाम उजागर नहीं किये गए हैं। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि विस्फोट क्यों हुआ। मिसोरी के फायर मार्शल घटना की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Explosion in Kansas City, USA, three injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे