लाइव न्यूज़ :

काबुल में विस्फोट दो की मौत, पांच जख्मी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 14:47 IST

Open in App

काबुल, 10 फरवरी (एपी) काबुल में पुलिस को निशाना बना कर किए गए सिलसिलेवार बम विस्फोट में एक जिला पुलिस प्रमुख और उनके अंगरक्षक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी पर '' स्टीकी बम '' लगाकर इस विस्फोट को अंजाम दिया गया है। यह विस्फोट रिमोट से किया गया है या टाइमर (बम में फटने का समय तय कर देना) से।

हमले की तत्काल जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

अफगानिस्तान के दो अधिकारियों के मुताबिक, सबसे बड़ा हमला पश्चिमी काबुल के एक इलाके में पुलिस की कार पर किया गया जिसमें शहर के जिला 5 के पुलिस प्रमुख मोहम्मदजई कोची और उनके अंगरक्षक की मौत हो गई। कार का चालक जख्मी है।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज़ ने कहा कि विस्फोट से एक घंटा पहले, '' स्टीकी बम '' से दो और विस्फोट किए गए थे। एक विस्फोट उस स्थान से 50 मीटर दूर किया गया था जहां पुलिस की कार को निशाना बनाया गया है। इस में चार लोग जख्मी हुए थे। वहीं अन्य विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ जो काबुल में अन्य स्थान पर हुआ था।

'' स्टीकी बम '' एक विस्फोटक उपकरण होता है, जिसे उस स्थान पर टिपका दिया जाता है जहां विस्फोट करना है।

अफगानिस्तान में विस्फोटों, लक्षित हत्याओं और हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। वहीं तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के बीच कतर में चल रही शांति वार्ता रूक गई है।

इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध स्थानीय संगठन ने कुछ हमलों की जिम्मेदारी ली है।

पूर्वी गज़नी प्रांत में प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता वहीदुल्ला जुमाज़ादा ने बताया कि तालिबान के साथ लड़ाई के दौरान हवाई हमले किए गए थे जिसमें विदेशी लड़ाकों समेत 22 विद्रोही मारे गए।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने फौरन ट्वीट कर, इसका खंडन किया और कहा कि अफगान सरकार के बल गज़नी में हार गए थे।

उन्होंने दावा किया कि तालिबान में कोई भी विदेशी लड़ाका नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना