लाइव न्यूज़ :

इराक की राजधानी बगदाद में विस्फोट, एक की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:55 IST

Open in App

बगदाद, 15 अप्रैल (एपी) इराक की राजधानी बगदाद में बृहस्पतिवार को एक बाजार में शक्तिशाली विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गये। इराकी सेना ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट हबीबिया के निकट सद्र शहर क्षेत्र में हुआ।

सेना ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 घायल हो गये।

बयान के अनुसार विस्फोट की घटना में पांच वाहन जलकर नष्ट हो गये। हालांकि यह नहीं बताया गया कि विस्फोट किस वजह से हुआ।

इराकी राजधानी में विस्फोट की घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में कम हो गई हैं, खासकर 2017 में इस्लामिक स्टेट समूह की हार के बाद। जनवरी में इराकी राजधानी में एक व्यस्त बाजार में दो आत्मघाती बम हमलों में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हो गये थे।

बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा