लाइव न्यूज़ :

इराक के बसरा शहर में विस्फोट, कम से कम चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:58 IST

Open in App

बसरा, सात दिसंबर (एपी) इराक के दक्षिणी शहर बसरा के मध्य हिस्से में सोमवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम चार लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। इराकी सुरक्षाबलों ने यह जानकारी दी।

सोमवार को हुए इस धमाके के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय खबरों में शुरुआत में कहा गया कि यह एक कार बम था लेकिन बसरा के गवर्नर असद अल-इदानी ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोटरसाइकिल पर बम लगाया गया था या यह आत्मघाती हमला था। गवर्नर ने कहा कि विस्फोट से दो कार जल गईं।

इराक के सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने एक बयान में कहा कि मोटरसाइकिल के पास की दो कार जल गईं जिससे चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

इसने कहा कि फॉरेंसिक दल घटनास्थल पर है और जांच पूरी होने के बाद विस्फोट की प्रकृति के बारे में अधिक जानकारी जारी की जाएगी।

हाल के वर्षों में बसरा में विस्फोट नहीं हुए हैं, खासकर 2017 में सुन्नी आतंकवादी इस्लामिक स्टेट समूह की हार के बाद से। तेल समृद्ध बसरा मुख्य रूप से शिया बहुल है। विस्फोट की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बगदाद में इराकी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इराक में दस अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव के बाद राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी है, जिसमें शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र सबसे बड़े विजेता के रूप में उभरे थे। ईरान के प्रति वफादार शिया सशस्त्र गुटों ने अपनी संसदीय सीट का लगभग दो तिहाई हिस्सा खो दिया और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव के परिणामों को खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला