लाइव न्यूज़ :

मिस्र के सिनाई में गैस पाइपलाइन में विस्फोट

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:22 IST

Open in App

अल अरीश (मिस्र), 25 दिसंबर (एपी) मिस्र के अशांत उत्तर सिनाई प्रायद्वीप में प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन में विस्फोट हो गया जिसकी वजह से आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बताया।

उत्तर सिनाई के गवर्नर मोहम्मद अब्देल फादिल शोउशा ने बताया कि विस्फोट प्रांतीय राजधानी अल अरीश में बृहस्पतिवार को हुआ। उन्होंने एक वक्तव्य में बताया कि विस्फोट के कारण पाइपलाइन से आवासीय इलाकों या औद्योगिक क्षेत्र में होने वाली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण का पता लगाया जा रहा है।

सुरक्षा अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पाइपलाइन में विस्फोटक आतंकवादियों ने लगाए थे, हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पिछले महीने भी उत्तरी सिनाई में गैस पाइपलाइन में इसी तरह का विस्फोट हुआ था और धमाका करने की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन से जुड़े एक समूह ने ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें