लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के डलास में एक अपार्टमेंट में विस्फोट, आठ लोग घायल

By भाषा | Updated: September 30, 2021 09:17 IST

Open in App

डलास (अमेरिका), 30 सितंबर (एपी) दक्षिण डलास में एक अपार्टमेंट परिसर में बुधवार सुबह विस्फोट होने से चार दमकल कर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन दमकल कर्मियों की हालत गंभीर है।

‘डलास फायर-रेस्क्यू’ ने एक बयान में बताया कि दमकलकर्मी दो मंजिला परिसर में प्राकृतिक गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद वहां जांच कर रहे थे। विस्फोट के कारण इमारत के आंशिक रूप से गिरने से ठीक पहले परिसर में गैस रिसाव की गंध आ रही थी।

बयान में कहा गया कि आठों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन दमकल कर्मियों की हालत गंभीर है और बाकियों की हालत स्थिर है।

विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब