लाइव न्यूज़ :

सर्बिया में युद्ध सामग्री के कारखाने में विस्फोट

By भाषा | Updated: June 20, 2021 08:56 IST

Open in App

बेलग्रेड (सर्बिया), 20 जून (एपी) मध्य सर्बिया में युद्ध सामग्री बनाने वाले एक कारखाने में विस्फोट हो जाने से कम से कम तीन लोग घायल हो गए। इस महीने में देश में इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी।

आरटीएस टीवी ने बताया कि शनिवार को रात आठ बजे से ठीक पहले एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद कई छोटे विस्फोट हुए। इस दौरान कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुए और उनका एक स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।

आरटीएस ने बताया कि अधिकारियों ने काकाक में स्लोबोडा कारखाने के आसपास के इलाके को खाली कराने का आदेश दिया है। घटनास्थल से मिली रिपोर्टों में स्लोबोडा कारखाने की दिशा से धुंआ उठ रहा है और मीडिया ने कहा कि विस्फोट पूरे क्षेत्र में महसूस किया गया।

घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान तत्काल जारी नहीं किया गया। इससे पहले चार जून को भी एक युद्ध सामग्री डिपो में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद कारखाने के आसपास के इलाके को खाली कराना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?