लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में एक फैक्ट्री में विस्फोट, बैंकॉक हवाईअड्डा का एक टर्मिनल खाली कराया गया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 10:02 IST

Open in App

बैंकॉक, पांच जुलाई (एपी) बैंकॉक के बाहरी इलाके में सोमवार तड़के एक कारखाने में हुए भीषण विस्फोट से थाईलैंड की राजधानी स्थित हवाईअड्डे के एक टर्मिनल पर अफरा-तफरी मच गई। उस क्षेत्र से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

बैंकॉक के दक्षिण-पूर्वी इलाके में सुवर्णभूमि हवाईअड्डे के पास ‘फोम एवं प्लास्टिक पैलेट’ का निर्माण करने वाले कारखाने में सुबह-सुबह आग लग गई थी, जिसके बाद विस्फोट हुआ। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि घरों की खिड़कियां और कांच टूट गए हैं तथा सड़कों पर मलबा है। कई घंटे बाद भी दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने कई हजार लीटर रसायन के लीक हाने के कारण और विस्फोट होने की आशंका के चलते आसपास के इलाके से लोगों को हटाने का आदेश दिया है।

बैंग फ़ली इलाके में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की भी अभी कोई खबर नहीं है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि शुरुआती विस्फोट ने सुवर्णभूमि में टर्मिनल भवन को हिलाकर रख दिया, जिससे बैंकॉक के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ‘अलर्ट’ घोषित किया गया।

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि कोई उड़ान सेवा रद्द नहीं की गई। हालांकि इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उन्होंने नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब