लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों की समिति ने सिर्फ बुजुर्गों, उच्च स्वास्थ्य जोखिम वालों को बूस्टर डोज देने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: September 18, 2021 10:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 सितंबर (एपी) अमेरिका में एक सरकारी सलाहकार समिति ने सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की अतिरिक्त खुराक (बूस्टर डोज) देने की योजना को अस्वीकार कर दिया है और केवल उन्हीं लोगों को बूस्टर डोज देने का समर्थन किया है जिनकी आयु 65 वर्ष या उससे अधिक है या फिर वे लोग जिन्हें गंभीर रोग होने का खतरा अधिक है।

समिति का यह फैसला बाइडन प्रशासन के उन प्रयासों के लिए झटका है जिनकी घोषणा एक महीने पहले की गयी थी। फैसला खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) को सलाह देने वाले बाहरी विशेषज्ञों की प्रभावशाली समिति ने किया।

समिति ने लगभग सभी के लिए बूस्टर खुराक की योजना को 2 के मुकाबले 16 वोट से खारिज कर दिया। सदस्यों ने अतिरिक्त खुराकों को लेकर सुरक्षा प्रदान करने संबंधी आंकड़ों की कमी का हवाला दिया और विशेष समूहों के मुकाबले सभी को बूस्टर खुराक देने के महत्व पर संशय जताया।

इसके बाद समिति ने शून्य के मुकाबले 18 मतों से अमेरिका की चुनिंदा आबादी के लिए अतिरिक्त खुराक का समर्थन किया, उन लोगों के लिए जिन्हें वायरस से अधिक खतरा है।

शुक्रवार को हुआ मतदान इस प्रक्रिया में पहला कदम है। एफडीए अगले कुछ दिन में बूस्टर डोज के बारे में कोई फैसला ले सकता है हालांकि आमतौर पर यह समिति की सिफारिशों को अपनाता है।

टफ्ट्स विश्वविद्यालय के डॉ. कोडी मीसनर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि बूस्टर डोज का महामारी पर काबू पाने में उल्लेखनीय योगदान हो सकता है। मेरे खयाल से जो मुख्य संदेश हमें देना चाहिए वह यह है कि हर व्यक्ति को टीके की दो खुराक लगें।’’

सीडीसी से संबंधित डॉ अमांडा कोहन ने कहा, ‘‘इस वक्त यह स्पष्ट है कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है वे अमेरिका में संक्रमण का कारक बन रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं