लाइव न्यूज़ :

क्वाड शिखर सम्मेलन में कोविड-19 टीके को लेकर किसी निर्णय पर पहुंचने की उम्मीद: अमेरिका

By भाषा | Updated: March 11, 2021 10:09 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 मार्च भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के नेताओं के बीच शुक्रवार को होने वाले पहले क्वाड (चतुष्पक्षीय) शिखर सम्मेलन में कोरोना वायरस टीके को लेकर किसी निर्णय पर पहुंचने की संभावना है। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने बुधवार को यह संकेत दिया।

अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने संसद में सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, ‘‘शुक्रवार को क्वाड की बैठक होने वाली है। मुझे और (अमेरिकी) राष्ट्रपति जो बाइडन को उम्मीद है कि शिखर सम्मेलन में टीके को लेकर कोई निष्कर्ष निकलकर आयेगा। टीके तक अधिक से अधिक पहुंच बनाने के लिए हम एक शीर्ष अंतरराष्ट्रीय कारक के तौर पर खुद को स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं।’’

भारतवंशी अमेरिकी सांसद डॉ. अमी बेरा के सवाल का जवाब देते हुए ब्लिंकन ने ये बातें कहीं।

बेरा ने कहा, ‘‘मैं क्वाड के महत्व और भारत, जापान तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ क्षेत्र में हमारे क्वाड संबंधों पर प्रशासन की भूमिका के महत्व को भी रेखांकित करना चाहता हूं, लेकिन पहले मैं एक डॉक्टर हूं और आप जानते हैं कि एक डॉक्टर होने के नाते मेरी रूचि महामारी से निपटने में स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों पर रही है।’’

ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ‘कोवैक्स’ अभियान में शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पर्याप्त संसाधनों एवं अरबों डॉलर का योगदान दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर अमेरिकी का टीकाकरण हो और यह हमारी प्राथमिकता है।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘बाइडन प्रशासन ने भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच चतुष्पदीय सुरक्षा संवाद पर पहली मंत्रिस्तरीय बैठक की और इस सप्ताह शुक्रवार को हम नेतृत्व स्तर पर शिखर सम्मेलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा