लाइव न्यूज़ :

संग्रहालय में 200 साल में कार्टूनों में दिखाए गए श्वानों की प्रदर्शनी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:09 IST

Open in App

कोलंबस, दो जुलाई (एपी) उन्नीस सौ सत्तर के बीटल बैले कार्टूनों की कॉमिक्स का प्रसिद्ध पात्र सार्ज कागजी कार्रवाई में हुई एक गलती के लिए वर्दी पहनने वाले अपने कुत्ते ‘ओटो’ को फटकार लगाता है।

सार्ज कहता है, “सोचो, ओटो, सोचो” जिसके जवाब में उदास ओटो कहता है, “हम सब स्नूपी नहीं हो सकते।” स्नूपी एक और कॉमिक्स के खोजी कुत्ते के चरित्र का नाम है।

प्रसिद्ध कॉमिक्स के इन दोनों कुत्तों के चरित्रों समेत कई अन्य तस्वीरों को विश्व के सबसे बड़े कार्टून संग्राहलय में प्रदर्शनी में लगाया गया है, जो कार्टून जगत के इतिहास में श्वानों के इतिहास की नयी प्रस्तुति का हिस्सा है।

ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के बिली आयरलैंड कार्टून लाइब्रेरी एवं म्यूजियम में “द डॉग शो : टू सेंचुरीज ऑफ कैनाइन कार्टून्स” अक्टूबर तक जारी रहेगा।

प्रदर्शनी का विचार उस वक्त आया था, जब मर्माड्यूक के रचयिता, दिवंगत ब्रैड एंडर्सन ने 2018 में अपना संग्रह दान किया था जिसमें 1954 से 2010 तक 16,000 मूल मर्माड्यूक कार्टून, अन्य मौलिक कलाएं, कारोबारी पत्र, प्रशंसकों के मेल और पुस्तकें शामिल हैं।

संग्रहालय के समन्वयक एनी ड्रोज्ड के मुताबिक, कुत्तों से संबंधित तस्वीरों के लिए संग्रहालय के व्यापक संग्रह की गहराई को तलाशने की संभावनाओं पर बातचीत शुरू हो गई थी।

ड्रोज्ड ने कहा, “कई कॉमिक्स और पत्रिकाएं हैं और उनमें कुत्तों के पात्रों के विभिन्न उदाहरण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल