लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: विदेश में भारतीय यात्रियों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं पाकिस्तानी नागरिक

By एसके गुप्ता | Updated: September 22, 2019 12:04 IST

श्रुति कॉल के साथ एक पाकिस्तानी नागरिक ने सिओल एयरपोर्ट पर पहले यह पूछा कि क्या वह भारतीय है? इसके बाद उस पाकिस्तानी नागरिक ने श्रुति कॉल के साथ झगड़ा शुरू करते हुए कहा कि हम पाकिस्तानी तुम्हारे प्रधानमंत्री मोदी और तुम्हें देख लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाक नागरिकों की चेष्टा है कि भारतीय प्रधानमंत्री ह्रयूस्टन संबोधन को सुनने के लिए अमेरिका न पहुंच पाएं।पाक नागरिक भारतीयों के साथ एयरपोर्ट पर विवाद कर रहे हैं और इस बहाने उनकी शिकायत दे रहे हैं।

ऐसे समय में जब संयुक्त राष्ट्र सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन के लिए जा रहे हैं और अमेरिका के ही ह्रयूस्टन में 50 हजार भारतीयों को संबोधित करने वाले हैं, ठीक उससे पहले पाकिस्तान के नागरिकों ने अमेरिका पहुंच रहे भारतीयों के खिलाफ एयरपोर्ट पर झूठी शिकायतें दर्ज कराने का कार्य शुरू  कर दिया है।

उनकी चेष्टा है कि भारतीय प्रधानमंत्री ह्रयूस्टन संबोधन और आम सभा उद्बोधन को सुनने के लिए अमेरिका न पहुंच पाएं। अगर वह वहां अमेरिका पहुंचते भी हैं तो एयरपोर्ट पर उन्हें कानूनी समस्याओं का सामना करना पडे। इसके लिए वह भारतीयों के साथ एयरपोर्ट पर विवाद कर रहे हैं और इस बहाने उनकी शिकायत दे रहे हैं।

ऐसे ही एक मामले में दिल्ली से अमेरिका जा रही एक मार्केटिंग एकेडिमक पेशेवर श्रुति कॉल के साथ एक पाकिस्तानी नागरिक ने सिओल एयरपोर्ट पर पहले यह पूछा कि क्या वह भारतीय है? इसके बाद उस पाकिस्तानी नागरिक ने श्रुति कॉल के साथ झगड़ा शुरू करते हुए कहा कि हम पाकिस्तानी तुम्हारे प्रधानमंत्री मोदी और तुम्हें देख लेंगे। मैं तुम्हारी शिकायत पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों से करूंगा। जिससे तुम अमेरिका पहुंच ही न पाओ और अगर तुम वहां पहुंच भी गई तो पुलिस तुम्हें वहां गिरफ्तार कर लेगी।

अपनी छह साल की बेटी के साथ यात्रा कर रही श्रुति कॉल ने इसके बाद नई दिल्ली में अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। वह काफी डर भी गई क्योंकि उनके साथ उनकी छोटी बेटी भी यात्रा कर रही है। श्रुति के पति एक सॉफ्टवेयर पेशेवर हैं जो पहले ही अपना एक पेपर प्रस्तुत करने के लिए वहां गए हुए हैं।

श्रुति कॉल के अभिभावकों के मुताबिक वह वाया सिओल अमेरिका जा रही है। यहां पर उसका करीब 5 घंटे का ठहराव था। श्रुति ने उन्हें फोन पर बताया कि पाकिस्तानी ने उससे झगड़ा करते हुए किसी को फोन पर कहा कि उसने तीन भारतीयों को फंसा दिया है “मिशन सक्सेसफुल”। जिसके आधार पर श्रुति को यह लगा कि पाकिस्तानी ऐसा जानबूझकर कर रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?