लाइव न्यूज़ :

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे नवाज शरीफ, हालत एकदम नाजुक, पढ़ें डॉक्टरों ने क्या कहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 29, 2019 16:53 IST

जेल की सजा भुगत रहे और तीन दफा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीक को तीन दिन पहले ही मामूली हार्ट अटैक आया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को नवाज शरीफ के निजी फिजीशियन अदनान खान ने ट्वीट किया, ''पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, गंभीर रूप से बीमार हैं, अपनी सेहत और जीवन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।''खान ने आगे लिखा, ''मामूली दिल के दौरे के अलावा शरीफ की प्लेटलेट कम हैं, किडनी खराब होने के कारण दोनों और जटिल हो रहे हैं।''

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने मंगवार को जानकारी दी। जेल की सजा भुगत रहे और तीन दफा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीक को  तीन दिन पहले ही मामूली हार्ट अटैक आया था।  

भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें सजा दी जा चुकी है और दूसरे केस में इस्लामाबाद कोर्ट सजा सुना सकता है। उनका नाम अब भी स्टॉप लिस्ट में है, जिसका मतलब है कि वह इस दौरान देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। 

मंगलवार को नवाज शरीफ के निजी फिजीशियन अदनान खान ने ट्वीट किया, ''पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, गंभीर रूप से बीमार हैं, अपनी सेहत और जीवन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।''

खान ने आगे लिखा, ''मामूली दिल के दौरे के अलावा शरीफ की प्लेटलेट कम हैं, किडनी खराब होने के कारण दोनों और जटिल हो रहे हैं।''

नवाज शरीफ के निजी चिकित्सक के मुताबिक, पूर्व पीएम की हालक एकदम नाजुक और जोखिमभरी है। 

पाकिस्तान में शेर-ए-पंजाब के नाम से जाने जाने वाले 69 वर्षीय नवाज शरीफ को पिछले हफ्ते ब्लड प्लेटलेट काउंट खतरनाक स्तर तक गिर जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ को 2017 में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जिंदगी भर के लिए राजनीति से अयोग्य घोषित कर दिया था और बाद में उन्हें सात साल की जेल की सजा मिली थी।

नवाज शरीफ ने हालांकि अपने खिलाप लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया था और दावा किया था कि देश के ताकतवर सुरक्षा प्रतिष्ठान द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

शरीफ के कट्टर प्रतिद्वंद्वी इमरान खान ने 2018 में सत्ता संभाली थी और एक हाई-प्रोफाइल और विवादास्पद भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया था।

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना