लाइव न्यूज़ :

पूर्व पति ने की थी पाकिस्तानी-अमेरिकी महिला की हत्या: पुलिस

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:41 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 26 दिसंबर (एपी) पाकिस्तान में पुलिस ने दावा किया है कि संपत्ति विवाद को लेकर पाकिस्तानी-अमेरिकी महिला की हत्या उसके पूर्व पति ने ही की थी। पुलिस ने रविवार को कहा कि आगे की जांच के लिए महिला का शव रावलपिंडी लाया गया है।

पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक वजीहा स्वाति अक्टूबर मध्य में अपने पूर्व पति रिजवान हबीब के साथ कुछ मुद्दों का समाधान करने के लिए पाकिस्तान पहुंची थीं और इसके बाद से ही लापता थीं।

रावलपिंडी के पुलिस प्रमुख साजिद कियानी ने कहा कि हबीब को हत्या के शक में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि चार दिन की पूछताछ के बाद आरोपी ने वजीहा की हत्या की बात शनिवार को स्वीकार की।

कियानी ने दावा किया कि आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने वजीहा के पाकिस्तान पहुंचते ही उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस ने कहा कि वजीहा का शव खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात से बरामद किया गया।

कियानी ने कहा, '' हत्या की स्वीकारोक्ति के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लक्की मारवात के पीजो इलाके में स्थित एक घर से महिला का शव कब्र से खोदकर निकाला।''

उन्होंने बताया कि हबीब को सोमवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा