लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 44 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को लगेगा कोविड रोधी टीका

By भाषा | Updated: April 26, 2021 15:40 IST

Open in App

लंदन, 26 अप्रैल ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कोविड रोधी टीकाकरण को विस्तारित करते हुए कहा है कि देश में अब 44 साल और इससे अधिक आयु के हर व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा।

देश के डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे टीका लगवाने के लिए आगे आएं।

एनएचएस के आंकड़ों के अनुसार 45 से 49 साल उम्र की दो तिहाई आबादी का अब तक कोविड रोधी टीकाकरण हो चुका है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा, ‘‘50 साल से अधिक उम्र के 95 प्रतिशत लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं और 45 से 49 साल तक की उम्र के दो तिहाई लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अब हम 44 साल और इससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत कर रहे हैं।’’

एनएचएस ने कहा कि 40 से 43 साल तक की उम्र के लोगों का टीकाकरण करने के बारे में आगामी दिनों में निर्णय किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला