लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अर्लिंग्टन राष्ट्रीय स्मारक पर सिख सैनिक के सम्मान में कार्यक्रम

By भाषा | Updated: July 30, 2021 10:15 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 जुलाई अफगानिस्तान में एक युद्ध अभियान में एक दशक पहले शहीद हुए अमेरिकी सिख सैनिक गुरप्रीत सिंह के सम्मान में अर्लिंग्टन राष्ट्रीय स्मारक ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। छह महीने पहले सिंह का स्मारक यहां बनाया गया था।

सिंह अफगानिस्तान अभियान के पहले और इकलौते सिख हैं जिन्हें अर्लिंग्टन राष्ट्रीय स्मारक में स्थान दिया गया है।

उनकी बहन मनप्रीत सिंह ने समारोह के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आज जो समारोह हुआ वह मेरे भाई दिवंगत कोरपोरल गुरप्रीत सिंह के लिए था। उनकी अफगानिस्तान में 10 साल पहले अभियान के दौरान मौत हो गयी। हमने ठीक से उनका अंतिम संस्कार भी नहीं किया था। असल में हम अर्लिंग्टन (राष्ट्रीय स्मारक) में उन्हें जगह दिलाना चाहते थे।’’

नवंबर 2020 में सिंह का अर्लिंग्टन में स्मारक बनाया गया। उनकी स्मारक पट्टी अमेरिकी युद्ध में भाग लेने वाले सिख योद्धा को चिह्लित करती है। एक अन्य सिख योद्धा उदय सिंह थे जिनकी इराक में युद्ध में मौत हो गयी थी।

मनप्रीत ने कहा कि गुरप्रीत स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद ही मरीन कॉर्प में भर्ती हो गए थे क्योंकि वह हमेशा मरीन कॉर्प में शामिल होना चाहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना